3 मई ,2020 तक घर द्वार पर मिलेंगी सब विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें -घर पर रहें , सुरक्षित रहें
प्रिय विद्यार्थियो ,
नवीन शैक्षिक सत्र में नियमित रूप से आपको ऑनलाईन शिक्षा दी जा रही है । आपके पास पाठ्यपुस्तकें न होने के कारण आपको कुछ दिक्कतें आ रही हैं और प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय के शिक्षक आपके पास पाठ्यपुस्तकें पन्हुचा रहे हैं , लेकिन कुछ विद्यार्थियों के स्कूल में दिए गए मोबाईल नंबर में इंकमिंग सुविधा नहीं है और कई मोबाईल सदा स्विच ऑफ आ रहे हैं । केवल उन विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित करने में परेशानी आ रही है । ऐसे में शिक्षकों द्वारा उनको स्कूल में नए नंबर नोट करवाने हेतु कहें । जज्जल , चलसाई और नैण क्षेत्र में यह समस्या सबसे अधिक है । यहाँ के विद्यार्थी फोन करने हमें बताएं कि वे किताबें कहाँ लेंगे और कैसे लेंगे ? इन्टरनेट पर स्कूल की वेबसाईट ही इस समय नोटिस बोर्ड है । अत: यह नोटिस विद्यार्थियों के ध्यान में लाया गया है । कई अभिभावक और बच्चे स्वयं स्कूल आकार किताबें मांग रहे हैं , उनको भी संयम बरतने व घर पर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि हमारे शिक्षक घर-घर किताबें स्वयं पन्हुचा रहे हैं और इस प्रक्रिया में कुछ समय अवश्य लग रहा है । कोरोना से बचाव हेतु हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप घर पर ही रहें । 3 मई, 2020 से पहले सब विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी । ये मैसेज हर तरह से आपको भेज दिया गया है ।
दिनांक : 29 अप्रैल, 2020 प्रधानाचार्य , रा0व0मा 0पा0 घंगोट , जिला हमीरपुर

Comments
Post a Comment